Hamirpur News: गोशाला स्थानांतिरत करने के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण
हमीरपुर, जुलाई 17 -- Hamirpur News: राठ। अस्थायी गोशाला को दूसरे गांव में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर शुक्रवार को चरखारी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर बीडीओ मनोज गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। क्षेत्र के टिकारिया गांव निवासी सरमन, धीरेंद्र कुमार, रामकुमार, रामरतन, संतराम, रामस्वरूप, गंगादीन, मुन्ना, काशीप्रसाद, सकूरा सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनके गांव में संचालित गोशाला में करीब 70 मवेशी रखे गए हैं। आरोप है कि प्रशासन अब इस गोशाला को दूसरे गांव में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। बताया कि यदि गोशाला हटाई गई तो निराश्रित मवेशी वापस गांव की ओर आ जाएंगे। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होगा। उन्होंने चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.