Hamirpur News: गोशाला में अव्यवस्था की सचिव पर गिरी गाज, निलंबित
हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। ब्लॉक के बड़ी आबादी वाले गहरौली गांव की गोशाला में व्याप्त अव्यवस्था पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को जांच करने पहुंची टीम ने यहां तैनात दोनों केयर टेकरों को हटा दिया था। गोशाला की व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिशें की जा रही हैं। शुक्रवार को गोशाला की साफ-सफाई कराई गई। हालांकि मौसम की खराबी के चलते अभी यहां संरक्षित किए गए गोवंश को किसी दूसरी गोशाला में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। गहरौली गांव की गोशाला गांव से करीब चार किमी दूर बनी हुई है। गोशाला तक जाने का रास्ता कच्चा है। लगातार बारिश की वजह से गोशाला का रास्ते में दलदल हो गया था। गोशाला के अंदर भी चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ था। गोशाला की इस अव्यवस्था का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.