हमीरपुर, अगस्त 17 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक के बेतवा नदी किनारे स्थित सहुरापुर गांव की गोशाला की मृत पशु की बदबू से स्कूली बच्चों का स्कूल में बैठना दूभर हो गया है। प्रधानाध्यापक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए जल्द से जल्द मृत पशु हटवाए जाने की मांग की है। गांव के विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुष्यंत कुमार अवस्थी ने बताया विद्यालय के ठीक पीछे गोशाला बनी है। बगल में तीन कक्षाएं संचालित है। गोबर व मल-मूत्र की बदबू हमेशा बनी रहती है। खिड़की बंद कर देते हैं तो बच्चे उमस से परेशान होते है और खिड़की खोलते हैं तो बदबू से परेशान होते है। सुबह से पशु मरा पड़ा है, जिसे कुत्ते नोंच खा रहे हैं। बदबू से बच्चों को बीमार होने की संभावना है। प्रधान को अवगत करा दिया है। कल तक अगर पशु नहीं हटाया जाता तो उच्चाधिकारियों को अवगत करा द...