हमीरपुर, अक्टूबर 30 -- Hamirpur News: राठ। गुंडा टैक्स न देने पर सरिया से दंपति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हत्या की धमकी देने और परिवार से गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगाते हुए जलालपुर थाने में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव निवासी उमादेवी पत्नी गुलाब सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने पति के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी पड़ोसी सोनू सिंह हाथ में लोहे का सरिया लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए उनसे गुंडा टैक्स मांगा और रुपये न देने पर दंपति व उनके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद दोनों पर जान से मारने की नीयत से सरिया से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर उनकी जान बच सकी। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। जलालपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मुकदमा द...