हमीरपुर, अगस्त 2 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। गायत्री परिवार ट्रस्ट मौदहा के गायत्री शक्ति पीठ में नि:शुल्क सिलाई एवं परिधान निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ हुआ। इसका उद्घाटन बीना ओमर, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल तथा सज्जन सोनी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान बीना ओमर ने कहा कि यदि किसी युवती के हाथ में उपयोगी कौशल आ जाता है। तो वह स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकती है। राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि स्वावलंबन प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य समाज की जरूरतमंद महिलाओं एवं युवतियों को व्यावहारिक कौशल से जोड़ना और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना है। सज्जन सोनी ने कहा कि किसी भी परिवार की आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण का समय शाम 3:00 ब...