Hamirpur News: गाटर लोड ई-रिक्शा ने वृद्धा को मारी टक्कर, हालत गंभीर
हमीरपुर, जुलाई 10 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। ई रिक्शा चालक कस्बे में किस तरह परिवहन विभाग के नियमों का मखौल उड़ाते हैं, इसका नजारा आज कस्बे में थाना चौराहा के समीप देखने को मिला। नियम विरुद्ध लोहे का गाटर लादकर जा रहे ई-रिक्शा चालक ने हाइवे किनारे जा रही एक वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वृद्धा लहुलुहान होकर हाईवे में गिरकर तड़पने लगी। राहगीरों ने जब ई रिक्शा चालक को देखकर चलाने की बात कही तो वह लोगों से उलझने लगा। वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कस्बा निवासी कुंती 70 वर्ष अपनी नातिन के साथ किसी कार्य से बाजार आई थी। दोनों थाना चौराहा के समीप हाईवे किनारे पैदल जा रही थी। इसी बीच बस स्टॉप की तरफ से ई रिक्शा में गाटर बांधकर आ रहे चालक ने वृद्धा को जोरदार टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.