Hamirpur News: गल्ला मंडी में जलभराव, आढ़तियों को लगी लाखों की चपत
हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नवीन गल्ला मंडी में आढ़तों में पानी भर जाने से आढ़तियों का करीब पांच लाख का माल भींग गया है। आढ़तियों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। आढ़तियों का आरोप है कि मंडी समिति की नालियों के जाम होने से जल भराव हुआ है। पिछले चार दिनों से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश का असर अब सामने आने लगा है। बारिश के चलते गल्ला मंडी में जलभराव होने से आढ़ती पवन पांडे, कुंजबिहारी पांडे, राघवेंद्र पांडे, सोनू गुप्ता, उदित नारायण तिवारी का करीब 500 बोरा माल भींग गया है। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी समिति की लापरवाही से उनको करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। व्यापारियों का आरोप है कि समिति की नालियां जाम होने से मंडी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.