Hamirpur News: गणेश पंडालों के आसपास साफ सफाई की मांग
हमीरपुर, सितम्बर 8 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। गणेश चतुर्दशी पर्व को लेकर नगर के कोतवाली परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें गणेश चतुर्दशी से नगर में सजने वाले गणपति बप्पा के पंडालों की रूपरेखा तैयार की गई। नगर के कोतवाली परिसर में मंगलवार को आगामी गणेश महोत्सव को लेकर उप जिलाधिकारी करनवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर की सिद्धिविनायक कमेटी, मंगल मूर्ति कमेटी व गजानन कमेटी के सदस्यों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भक्त भी मौजूद रहे। इस मौके पर सिद्धिविनायक कमेटी के विनय गुप्ता ने एसडीएम से पंडालों के आसपास सफाई व बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की बात रखी। जिस पर एसडीएम ने बैठक में मौजूद अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर व पुलिस अधिकारियों को संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.