Hamirpur News: खेल-खेल में मासूम ने ऑलआउट लिक्विड पिया
हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव में एक तीन वर्षीय मासूम के ऑलआउट का लिक्विड पी लेने से हालत बिगड़ गई। परिजनो ने आनन-फानन उसे मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बांदा ले गए हैं।उमरी गांव निवासी इरशाद का तीन वर्षीय पुत्र आबिद शुक्रवार की सुबह घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने घर में रखा ऑलआउट मशीन में डालने वाला लिक्विड खोलकर गटक लिया। जिसके बाद मासूम की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में मासूम को सीएचसी मौदहा ले जाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए परिजन उसे बांदा के अस्पताल में ले गए हैं। मासूम के बाबा हैदर अली ने बताया कि अब उसकी हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.