Hamirpur News: खेत में खनन से परेशान किसानों की डीएम से फरियाद
हमीरपुर, जुलाई 3 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील के राजामऊ व देवखरी मौजा के काश्तकारों की जमीन पर जबरन मौरंग का खनन किया जा रहा है। जिससे परेशान किसानों ने मुख्यालय आकर जिलाधिकारी से फरियाद की है। किसानों ने बताया कि खनन का विरोध करने पर उन्हें जानमाल की धमकी दी जा रही है। बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव के किसान किशनू उर्फ प्रमोद कुमार, सुभाष, प्रेम कुमार, रामदत्त, रामगोपाल, छग्गू, रामाधार व जगदीश आदि ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए बताया कि उनकी कृषि योग्य भूमि सरीला तहसील क्षेत्र के राजामऊ व देवखरी मौजा में पड़ती है। जिसमें 30 जून को राजामऊ गांव निवासी दबंगों द्वारा खेत में जेसीबी मशीन से खनन कर मौरंग निकाल रहे हैं। जिसके चलते खेत की बंधी जबरन तोड़ दी। खनन की गई मौरंग को ट्रैक्टरों से लाकर गौघटिया थाना जलालपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.