हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। स्टेट हाईवे सुमेरपुर पैलानी तिंदवारी मार्ग किनारे पंधरी गांव में नाला निर्माण के लिए की गई खुदाई के चलते बारिश का पानी भरने से कच्चा रिहायशी मकान ढहने से गृहस्वामी को भारी नुकसान हुआ है। मकान ढहने से दो बकरियां मर गई हैं और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है। पंधरी गांव निवासी भोला प्रजापति ने बताया कि गांव के बीच से गुजरे स्टेट हाईवे सुमेरपुर पैलानी तिंदवारी मार्ग किनारे पीडब्ल्यूडी नाला का निर्माण करा रही है। इसके लिए खुदाई कराकर बगैर निर्माण के छोड़ दिया गया है। लगातार बारिश के चलते हुए जलभराव से उसका रिहायशी मकान ढह गया है। इस घटना में उसकी दो बकरियां मर गई है और भूसा गृहस्थी का सामान नष्ट हुआ है उसका एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने इसके लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदार ठहराया है। प...