Hamirpur News: खुदाई से भूमिगत गैस पाइपलाइन लीकेज, मची अफरा-तफरी
हमीरपुर, अगस्त 9 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के चलते कराई जा रही खुदाई के दौरान जिम्मेदार विभागों की लापरवाही सामने आई है। रविवार को पैलानी मार्ग किनारे जल संस्थान की ओर से जेसीबी से कराई जा रही खुदाई में आईजीएल की भूमिगत गैस पाइपलाइन दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से गैस रिसाव शुरू होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आईजीएल कर्मियों ने लीकेज बंद कर दिया। खुदाई से बीएसएनएल की भूमिगत केबल भी क्षतिग्रस्त हुई है, इससे कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। कस्बे के बांदा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
गैस रिसाव का घटनाक्रम इसके चलते विद्युत पोलों की शिफ्टिंग के साथ पेयजल पाइपलाइन भी स्थानांतरित की जा रही है। पैलानी मार्ग किनारे जल संस्थान द्वारा नई पाइपलाइन डालने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.