हमीरपुर, जुलाई 12 -- Hamirpur News: थानाक्षेत्र के हिमौली गांव में शनिवार रात चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से दो लाख रुपए की नकदी, करीब आठ तोला सोने व एक किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 12 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हिमौली गांव निवासी तौफीक के अनुसार रात में परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात समेट ले गए। चोर घर से बक्से उठाकर गांव के पंचायत भवन तक ले गए, जहां ताले तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया और खाली बक्से वहीं छोड़ गए। रविवार सुबह जब तौफीक की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस ...