हमीरपुर, अक्टूबर 22 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। खाद की किल्लत से किसान परेशान है। पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने से फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है। सहकारी समितियों के चक्कर लगाकर थक चुके सैकड़ों किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों में खाद खरीदने को लाचार हैं। गुरुवार को कस्बा के क्रय-विक्रय सहकारी समिति में प्रति किसान को मात्र दो बोरी खाद दी गई है, जो कि फसल बुआई के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।

खाद की कमी से किसानों की परेशानी बताते चलें कि क्षेत्र के किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्राकृतिक आपदाओं और अन्ना मवेशियों की समस्यायों से जूझ रहा किसान इन दिनों खाद की समस्या से परेशान होकर दर-दर भकट रहा है। कस्बा सहित क्षेत्र की सहकारी समितियों में खाद का टोटा बना हुआ है। कुछ समितियों में खाद वितरण...