Hamirpur News: खाद्य विभाग का नदेहरा की चक्की कारखाना में छापा
हमीरपुर, जुलाई 10 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। मिलावटी खाद्य तेल बिक्री किए जाने की शिकायत पर एसडीएम सदर ने खाद्य विभाग की टीम के साथ नदेहरा में छापा मारकर एक चक्की से तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हडकंप मच गया। नदेहरा गांव निवासी वारिस खान गांव में चक्की स्पेलर लगाकर आटा एवं खाद्य तेल का कारोबार करता है। शुक्रवार को दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने खाद्य विभाग की टीम के साथ छापा मारकर तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।एसडीएम सदर ने बताया कि नदेहरा गांव निवासी वारिस खान घर पर ही आटा चक्की संचालित कर आटा एवं खाद्य तेल की बिक्री करता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद वह खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम के साथ गांव पहुंचे और चक्की में छापा मारकर पाम आयल एवं सरसों तेल के नमूने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.