Hamirpur News: खस्ताहाल सड़क की नगर पालिका ने कराई मरम्मत
हमीरपुर, जुलाई 10 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। नगर के बड़े चौराहे पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के समीप गड्ढों और जर्जर सड़क से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर दैनिक हिन्दुस्तान ने बीते 3 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य करा दिया। गौरतलब है कि निर्माणाधीन गेट के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही थीं। बीते 3 जुलाई को इसी स्थान पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया था। जिसमें चालक बाल-बाल बच गया था। इससे पहले भी कई बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक इसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार नाराजगी जताई थी।समाचार प्रकाशित होने के बाद नगरपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.