Hamirpur News: खराब रास्ता व उगी झांड़ियों से छात्राओं ने कॉलेज जाना छोड़ा
हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: मौदहा। कस्बे के मलीकुआं से राजकीय महाविद्यालय तक जाने वाली सड़क की बदहाली और दोनों ओर उगी झाड़ियां छात्राओं को आने जाने में भयभीत कर रही हैं। करीब 400 मीटर का रास्ता बेहद खराब होने के साथ सुनसान रहता है। इससे छात्राओं में भय का माहौल है और कई छात्राएं कॉलेज आने से कतराने लगी हैं। उच्च शिक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय का निर्माण हुआ और अब कॉलेज स्थायी भवन में संचालित हो रहा है। कभी प्रवेश के लिए मारामारी की स्थिति रहने वाले इस कॉलेज में अब छात्र संख्या लगातार कम होने की बात सामने आ रही है। कॉलेज के रास्ते की बदहाली को भी इसका एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ेली नाला पर पुल, कॉलेज से राठ तिराहा तक सड़क और बीच के करीब 400 मीटर मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी अलग-अलग संस्थाओं को दी गई थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.