हमीरपुर, अक्टूबर 13 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मौरंग खनन की शुरुआत होते जनपद में अवैध खनन करने वाले सक्रिय होने लगे हैं। सदर तहसील के पत्योरा इलाके में यमुना और सरीला तहसील में बेतवा नदी में अवैध रूप से खनन की शिकायते भी होने लगी हैं। किसान भी अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायते करने लगे हैं उधर, सुमेरपुर में बिना रॉयल्टी के ट्रैक्टरों से मौरंग की ढुलाई तेज हो गई है। विभाग को अभी इसकी भनक तक नहीं लगी है। जुलाई, अगस्त और सितंबर में जनपद में मौरंग खनन बंद रहता है। इन तीन महीनों में नदियों का जल स्तर और खदानों के रास्ते दलदली होते हैं। अक्टूबर माह में वैध तरीके से खनन की शुरुआत होती है, लेकिन इसकी आड़ में अवैध खनन करने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं। जनपद में इस वक्त सदर तहसील क्षेत्र के पत्योरा और सरीला इलाके में मौरंग खनन की शुरुआत हो चु...