Hamirpur News: खजाने की तलाश में हनुमान मंदिर में खुदाई
हमीरपुर, अगस्त 27 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। सिसोलर कस्बा के बिलौटा मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में देर रात कुछ लोगों द्वारा धन की तलाश में खुदाई किए जाने का प्रयास किया। सुबह मामले की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। सिसोलर के हनुमान मंदिर में मूर्ति के नीचे रखे बड़े पत्थरों को हटाकर खुदाई का प्रयास अज्ञात लोगों द्वारा किया गया। सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर की स्तिति देखी तो कुछ देर में स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर में लग गई। कुछ लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में खजाना होने की आशंका में खुदाई का प्रयास किया गया। वहीं प्रशासन का कहना है कि अज्ञात लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.