Hamirpur News: क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर नहीं बदला, किसान परेशान
हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। बांक गांव के किसान ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को शिकायत सौंपकर डेढ़ माह पूर्व आंधी से क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है। पीड़ित किसान का आरोप है कि एसडीओ और अवर अभियंता उसको झूठा आश्वासन देकर टरका रहे है। बांक के किसान नंद किशोर ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके नलकूप में लगा विधुत ट्रांसफार्मर गत 28 म ई को आई आंधी से क्षतिग्रस्त हो गया था तब से विद्युत विभाग क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहा है। जिससे उसका नलकूप बंद पड़ा है और वह फसल बोने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पीड़ित किसान ने अधिशाषी अभियंता से ट्रांसफार्मर दिलाने की मांग की है। एसडीओ विद्युत एमपी सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है वह जांच कराकर कार्यवाही करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.