Hamirpur News: क्रेन ऑपरेटर की हालत नाजुक, केजीएमयू लखनऊ रेफर
हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गुरुवार को रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में गर्म लोहा गिरने के बाद उससे निकली तेज लौ से बुरी तरह से झुलसे क्रेन ऑपरेटर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे कानपुर से लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।
हादसे के बाद ऑपरेटर की हालत नाजुक कस्बे के बसंत नगर निवासी 56 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित रिमझिम इस्पात में क्रेन ऑपरेटर हैं। गुरुवार की सुबह करीब 10.45 बजे भट्ठी से ग्लैडर में गरम लोहा डालते समय लीक होकर नीचे आ गिरा था। इससे निकली तेज लौ से क्रेन ऑपरेटर पूरी तरह से झुलस गया था। फैक्ट्री प्रबंधन इसको उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया था। शुक्रवार को ऑपरेटर को कानपुर से लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.