हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: हमीरपुर। पुलिस कार्यालय में तैनात पीआरओ/सोशल मीडिया प्रभारी कौशल सिंह को उनके दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए एसपी मृगांक शेखर पाठक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। दरोगा कौशल सिंह द्वारा पुलिस विभाग की जनहितकारी एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित करने तथा जनपद पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उनके द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं, कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों, पुलिस कार्यवाहियों, अभियानों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसा...