हमीरपुर, जुलाई 13 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। नगर के हैदरगंज स्थित रहमानिया कॉलेज के पीछे ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कानूनगो सुरेश प्रजापति, लेखपाल अवनीश कुमार, लेखपाल मनीष कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन के अनुसार हैदरगंज निवासी रशीदन पत्नी सहाबुद्दीन द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार...