Hamirpur News: कोचिंग सेंटरों में वायर का जाल, चार को नोटिस
हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर फायर विभाग ने गुरुवार को कस्बे में संचालित कोचिंग सेंटरों और कंप्यूटर लाइब्रेरी में छापेमारी की। दो लाइब्रेरी और दो कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी की गई है। निरीक्षण की वजह से अधिकांश सेंटरों में ताले लटकने लगे और इनके संचालक मौके से फरार हो गए। हालांकि विभाग ने बंद सेंटरों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी की है। मुख्य अग्निशामक अधिकारी रेहान अली के नेतृत्व में टीम ने कस्बे में चल रहे कोचिंग सेंटरों और कंप्यूटर लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थान संचालक ताला लगाकर भाग गए। जबकि खुले पाए गए संस्थानों में फायर संबंधी उपकरण न मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं。 यह भी पढ़ें- जनपद में 50 से ज्यादा कोचिंग सेंटर,पंजीकृत सिर्फ नौनिरीक्षण की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.