हमीरपुर, नवम्बर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कस्बे के गुड़ाही बाजार में गुरुवार की सुबह सफाई कर्मी द्वारा कूड़े के ढेर में लगाई गई आग की चिंगारी से टेलर की दुकान फुंक गई। इससे उसका लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग को बढ़ने से रोक दिया, वरना आसपास की दुकानें भी जल सकती थीं। दुकान मालिक ने नुकसान की भरपाई की मांग की है।मौदहा के गुड़ाही बाजार में आजाद टेलर की दुकान है। जिसमें महिलाओं के ब्लाउज-पेटीकोट सिलने के अलावा कपड़ा भी बिकता है। दुकान के मालिक पुत्र सूरज कुशवाहा ने बताया कि सवेरे सफाई कर्मियों ने आसपास की सफाई करने के बाद कूड़े का ढेर उसकी दुकान के पास लगा दिया था। जिसमें इन्हीं कर्मियों ने आग लगा दी। इस आग की चिंगारी से उनकी दुकान में आग लग गई। जिससे उनका लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिल...