Hamirpur News: कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर पड़ोसी की हत्या करने वाला गिरफ्तार
हमीरपुर, अक्टूबर 21 -- Hamirpur News: बिवांर। बच्चों के मामूली विवाद के चलते 19 अक्टूबर की रात पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस जघन्य हत्याकांड से दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। बच्चों की मां की पहले ही जलकर मौत हो चुकी थी, और अब पिता की हत्या ने दोनों बच्चों को पूरी तरह बेसहारा कर दिया है। थानाक्षेत्र के ग्राम उपरी स्थित कमलेश का पुरवा में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर 19 अक्टूबर की रात यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। गांव निवासी सुरेश वर्मा ने अपने ही पड़ोसी, 38 वर्षीय छोटे अनुरागी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के भाई रामकरन ने सुरेश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दिन शाम को छोटे के बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.