Hamirpur News: कुरारा नगर पंचायत के सभासदों के सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
हमीरपुर, अगस्त 5 -- Hamirpur News: नगर पंचायत कुरारा के एक नामित सहित 10 सभासदों ने पंचायत में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और चेयरमैन की कार्यशैली से नाराज होकर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। बुधवार को डीएम के माध्यम से प्रमुख सचिव नगर विकास निगम उप्र को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें कुरारा नगर पंचायत की जांच की मांग की गई। ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि चेयरमैन की कार्यशैली के कारण वे अपने निर्वाचित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे नगर की जनता भी परेशान है। आरोप है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त धनराशि का नियमों के विपरीत उपयोग किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि राज्यवित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, एमआरएफ, सीएमएनएसवाई, स्वच्छ भारत मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.