हमीरपुर, अक्टूबर 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा ब्लाक की ग्राम पंचायत कुतुबपुर के एक ही परिवार के चार सदस्यों के नाम कोटेदार ने अपनी मनमर्जी के चलते काट दिए। पीड़ित परिवार के सदस्य खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद में लगे है। राशन न मिलने से परिवार के सामने संकट है। पीड़ित ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने और दोषी पर कार्रवाई की गुहार लगाई।

पीड़ित परिवार की गाथा कुतुबपुर गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी मां राजवती के नाम पर राशन कार्ड है। जिसमें उसका, उसकी पत्नी सुरक्षा, भाई दिनेश व पुत्री सुदीक्षा का नाम दर्ज है। अभी तक उनके परिवार को इन्हीं नामों का राशन मिलता रहा है, मगर गांव के कोटेदार ने व्यक्तिगत खुन्नस के चलते राशन कार्ड से उसका, उसकी पत्नी, पुत्री और भाई का नाम मृत दर्शाक...