Hamirpur News: किसान की हत्या में दो को पुलिस ने हिरासत में लिया
हमीरपुर, जुलाई 30 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। बुधवार दोपहर खेत पर लाठी कुल्हाड़ी से मारपीट कर किसान की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है की कैंथा गांव में बुधवार दोपहर 55 वर्षीय वीरपाल राजपूत अपने खेत पर जानवरों को चरा रहे थे। तभी गांव के रोहित, मोहित, दृगपाल अपने आधा दर्जन साथियों के साथ खेत पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर वीरपाल के साथ लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों की ललकार पर आरोपी मौके से भाग गए। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉ.कनिष्क माहुर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में वीरपाल की मौत हो गई। मृतक वीरपाल के पुत्र विपिन की तहरीर पर पुलिस ने द्रगपाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.