हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: हमीरपुर। किसानों ने गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चकबंदी आयुक्त को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा है। सरीला तहसील के देवखरी गांव के किसानों ने बताया कि उनके गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में चकबंदी कर्मियों की मनमानी से उनको नुकसान हो रहा है और जनहित के कार्यों के लिए बचत भूमि का उचित आरक्षण नहीं किया जा रहा है। कुछ किसानों की आबादी से सटी जमीन को चकबंदी से बाहर रखा गया। जबकि अन्य किसानों की ऐसी भूमि को अचक कर उनके चक दूर-दराज की गैरकब्जे वाली जमीनों पर बना दिए गए। इससे किसानों को अपनी मूल जोत से दूर जमीन मिलने की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने गाटा और बटांकन में हेराफेरी कर अच्छी भूमि के स्थान पर खराब जमीन दिए जाने क...