Hamirpur News: किसानों ने चकबंदी के दौरान भेदभाव का लगाया आरोप
हमीरपुर, जुलाई 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। चकबंदी प्रक्रिया में धांधली और भेदभाव का आरोप लगाते हुए शनिवार को उमराहट गांव के दर्जनों काश्तकारों ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और छोटे किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है। कुरारा परगनाक्षेत्र के उमराहट गांव के काश्तकारों ने दिए ज्ञापन में बताया कि गांव के कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लोगों को नाजायज लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चकबंदी अधिकारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रभाव के चलते बड़े भूस्वामियों को समतल और प्राइम लोकेशन पर चक दे दिए गए हैं, जबकि गरीब और छोटे काश्तकारों के हिस्से में जानबूझकर उबड़-खाबड़, अनुपजाऊ और विवादित जमीन डाली गई है। किसानों का कहना है कि इस भेदभाव से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.