Hamirpur News: किसानों की समस्याओं को लेकर शुरू की भूख हड़ताल
हमीरपुर, अक्टूबर 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने गुरुवार से कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में भूख हड़ताल शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम ने किसानों से वार्ता भी की, लेकिन बात नहीं बनी। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में जमा हुए किसानों ने दैवीय आपदा से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यावधि सर्वेक्षण कराने की उठाई मांग, व्यक्तिगत फसल क्षति दावों का निस्तारण कराने की भी मांग। एसोसिएशन का आरोप है कि महीनों से पत्राचार के बावजूद प्रशासन से किसी किस्म की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल रही है। भूख हड़ताल पर चंडौत गांव के किसान मंगल सिंह, जयपाल सिंह और अलखराम बैठे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.