हमीरपुर, नवम्बर 18 -- Hamirpur News: हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद भाकियू ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुख्य रूप से अन्ना गोवंशों का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई मासिक बैठक में 28 अक्टूबर को दिए गए सात सूत्री ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं का समाधान न होने पर चिंता व्यक्त की गई। पुन: मांग की गई कि सहकारी समितियों में तथा खाद विक्रय केंद्रों पर डीएपी तथा यूरिया खाद की उपलब्धता बराबर सुनिश्चित कराई जाए। जिससे किसानों को लाइन में ना खड़ा होना पड़े। खाद-बीज की प्राइवेट दुकानों में रेट सूची लगाई जाए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो टोल प्लाजा पर धरना देंगे किसान अन्ना गोवंशों और जंगली गायों से फसलों को बच...