हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। ट्रैक्टर की किस्त लेने के लिए गए एजेंट को घर के अंदर बुलाकर महिला ने पति के साथ मिलकर मारपीट करते हुए हजारों रुपये छीन लिए। एजेंट के 112 नंबर पर फोन किए जाने से आई पुलिस उसके पति को हिरासत में लेकर थाना ले आई। एजेंट ने दंपति के खिलाफ थाना में तहरीर दी है बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव के लक्ष्मीकांत शुक्ला ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पावर ट्रक ट्रैक्टर कंपनी में एजेंट का कार्य करता है। मवईजार गांव के राम लखन पुत्र ललवा को कोटरा महिंद्रा बैंक से कर्ज दिलाकर राठ से ट्रैक्टर दिलाया था। हर बार की तरह एजेंट 36 हजार की चौथी किस्त लेने उसके घर सुबह गया था। उसकी पत्नी विद्या देवी ने रुपये दिए जाने की बात को कहते हुए एजेंट को घर के अंदर बुला लिया। जैसे ही वह घर के अंदर गया तो कुंडी बंद...