Hamirpur News: किशोर को डेंगू की पुष्टि, अस्पताल में भर्ती
हमीरपुर, सितम्बर 3 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। लगातार बारिश और जलजमाव की वजह से डेंगू बुखार ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। शहर से लगे हेलापुर गांव के एक किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गांव निवासी 16 वर्षीय सत्यम पुत्र कामता प्रसाद तीन दिनों से बुखार से ग्रसित था। लगातार दवा सेवन करने के बावजूद जब बुखार नहीं उतरा तो उसने बुधवार को जिला अस्पताल में डेंगू की जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सत्यम को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। डीएमओ आरके यादव ने बताया कि डेंगू मरीज की पुष्टि होते ही गांव टीम भेजकर निरोधात्मक कार्यवाही करवाई गई है। पीड़ित मरीज और आसपास के 23 मरीजों के सैंपल लेकर जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्टे निगेटिव आई है। पीड़ित किशोर के घर के आसपास 40 घरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.