Hamirpur News: किशोर को जबरिया कार में बैठाने वालों ने वकील को पीटा, बवाल
हमीरपुर, अगस्त 3 -- Hamirpur News: हमीरपुर। शहर के रहुनियां धर्मशाला में एक किशोर को जबरिया कार में बैठाने को लेकर बवाल हो गया। विरोध करने पर आक्रोशित युवाओं ने एक वकील के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने हमलावरों को घेरा तो सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की है और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। सोमवार की शाम रहुनियां धर्मशाला में उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 30 से 40 युवा बाइकों में सवार होकर आए और एक किशोर को जबरिया कार में बैठाने लगे। किशोर के शोर मचाने पर वहां मौजूद अधिवक्ता हरपाल सिंह सेंगर मौके पर पहुंच गए और किशोर को बचाने लगे। जिस पर युवाओं ने अधिवक्ता पर हमला कर मारपीट कर दी। पिता को पिटते देख पुत्र भी मौके पर पहुंच गया और मुहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। भीड़ देख हमलावर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.