हमीरपुर, सितम्बर 22 -- Hamirpur News: बिवांर। थाना के एक मोहाल की 15 वर्षीय किशोरी से जनपद फतेहपुर थाना चांदपुर के दपसौरा गांव के युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते पांच दिन पूर्व रात मे गायब हो गई। किशोरी अपने साथ सोने का लॉकेट, जंजीर, चांदी की तोड़िया व 28 हजार कैश ले गई। काफी तलाश के बाद पता न चलने पर परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...