Hamirpur News: किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, चाकूबाजी में एक घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। त्योहारी सीजन में पड़ोसी जनपद महोबा से आए किन्नरों ने विरोध जताने पर स्थानीय किन्नरों पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट के साथ ही चाकूबाजी में एक किन्नर घायल हो गया। एक अन्य किन्नर को हमलावरों ने गाड़ी में खींचकर डालने की कोशिश की। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। घायल पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी मंगलामुखी (किन्नर) साहिबा ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे इटायल गांव की मेन रोड पर पड़ोसी जनपद महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र के नकली किन्नर अपने साथियों के साथ ढोलक बजाकर घरों और दुकानों से वसूली कर रहे थे। जब उसने दूसरे क्षेत्र के किन्नरों का विरोध जताया तो उक्त लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं चाकू से जानलेवा हमला किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.