Hamirpur News: कालपी बार अध्यक्ष की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश
हमीरपुर, नवम्बर 2 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या के विरोध में मौदहा के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान एक शोकसभा करने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देकर हत्यारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की।तहसील में तहसीलदार धनंजय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के हत्यारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इसके साथ अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके बाद बार एसोसिएशन मौदहा के अध्यक्ष शिवलाल पाल और महामंत्री विवेक दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कालपी पहुंचा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में वरिष्ठ अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.