हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। दहेज में इनोवा गाड़ी व दस लाख रुपये की मांग कर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मोहल्ला कमरहा निवासिनी मुदस्सरा पत्नी मुहम्मद अहमद ने कोतवाली में तहरीर दी है कि वह उसके पिता ने एक दिसंबर सन 2022 को नगर के मुहम्मद अहमद पुत्र स्वर्गीय मुजीबउद्दीन के साथ उसका विवाह कर अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर ससुराल विदा किया। लेकिन उसका पति व उसके ससुरालीजन दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। वह एक इनोवा कार व दस लाख रुपए की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करने लगे, मांग ना पूरी होने पर पति मुहम्मद अहमद, सास अजरा व नंद जेबा उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहित...