हमीरपुर, जुलाई 22 -- Hamirpur News: मौदहा। नेशनल रोड पर बुधवार को सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार अरविंद (38) पुत्र मलखान निवासी अरतरा कस्बे के नेशनल इंटर कालेज की तरफ जा रहा था। तभी नेशनल रोड से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसके पैर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

हिंदी...