Hamirpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की हालत गंभीर
हमीरपुर, सितम्बर 14 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। छानी खुर्द गांव में पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राघवेंद्र वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। धनपुरा गांव निवासी राघवेंद्र वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा अपनी बहन मनीषा को अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय से लेकर धनपुरा गांव जा रहा था। उसी दौरान छानी खुर्द स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पर ''उत्तर प्रदेश सरकार'' लिखा हुआ था। टक्कर लगने से राघवेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि उसकी बहन को कोई चोट नहीं आई। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए छानी सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.