Hamirpur News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, पांच घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 26 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में सोमवार सुबह मंगीपुरवा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घटकना निवासी 22 वर्षीय लल्लू, 68 वर्षीय कृष्णा, बदलू प्रसाद और 68 वर्षीय छिद्दू सोमवार सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा से मौदहा कस्बे आ रहे थे। रास्ते में ग्राम सिजनौड़ा निवासी 65 वर्षीय सुशीला पत्नी विजय पाल भी ई-रिक्शा में सवार हो गईं। ई-रिक्शा मंगीपुरवा के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.