Hamirpur News: कार्रवाई का चाबुक चलते ही चौबीस घंटे में खुली चोरी
हमीरपुर, अक्टूबर 1 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। दरोगा और दो सिपाहियों के सस्पेंड होते ही इलाकाई पुलिस ने कोटबाजार स्थित गलाई सेंटर में पिछले दिनों हुई चोरी का पर्दाफाश कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से चांदी की तीन छड़ें, एक हजार रुपए कैश और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार तीनों चोर जनपद झांसी के गरौठा थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं।
घटना का विवरण बता दें कि 26-27 सितंबर की रात कस्बे के कोटबाजार की घास मंडी स्थित हनुमंत गलाई सेंटर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय दुकानदार अपने घर सांगली (महाराष्ट्र) गया हुआ था। तीन दिन बाद घर लौटे हनुमंत ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोटबाजार चौकी इंचार्ज रमाकांत और दो सिपाहियों को लापरवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.