Hamirpur News: कारतूस बिक्री का ब्यौरा अपडेट रखने के निर्देश
हमीरपुर, अगस्त 8 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। एसडीएम व सीओ ने शनिवार को गन हाउस का निरीक्षण किया। जहां पर दस्तावेजों को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।एसडीएम चित्रा निर्वाल व सीओ राजीव प्रताप सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास गन हाउस पहुंचकर रजिस्टर की जांच की। असलहा की खरीद के साथ उनकी मरम्मत को लाने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली। स्टाक रजिस्टर व भौतिक शस्त्रों का मिलान किये और सीसीटीवी कैमरे चेक कर आपातकाल स्थिति से निपटने हेतु अग्निशमन यंत्रों की जांच की। इस दौरान उन्होंने लाइसेंस धारक मानसिंह को बंदूक हेतु दिये गए कारतूसों को वितरित करने तारीख व समय सहित पूरी जानकारी लिखित रूप से रखने के निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.