Hamirpur News: कांशीराम कॉलोनी में गर्भवती की पिटाई, हालत गंभीर
हमीरपुर, जुलाई 29 -- Hamirpur News: हमीरपुर। शहर के कांशीराम कॉलोनी में महिलाओं की आपसी कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। महिलाओं के झुंड ने मिलकर एक गर्भवती को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। कॉलोनी के बाशिंदों ने आए दिन झगड़ा-फसाद करने वाली महिलाओं पर कार्रवाई की मांग की है। कांशीराम कॉलोनी में अकील अहमद उर्फ सप्पू की 35 वर्षीय पत्नी साबरीन अपने बच्चों के साथ रहती है। साबरीन सात माह की गर्भवती है। पति काम के सिलसिले में इस समय छत्तीसगढ़ गया हुआ। बुधवार की सुबह साबरीन की पड़ोसी महिलाओं से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद पड़ोस की पांच महिलाओं ने एक साथ मिलकर साबरीन की जमकर पिटाई कर दी। जिससे साबरीन लहूलुहान हो गई। पीड़िता को जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.