Hamirpur News: कांवडियों ने चौपरेश्व मंदिर पहुंच किया जलाभिषेक
हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: राठ। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को कस्बे के चौपरेश्वर मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। ब्रह्म बेला से देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद मझगवां क्षेत्र से कांवड़ियों का जत्था डीजे की धुन पर चौपरेश्वर मंदिर पहुंचा। कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- Etah News: अंतिम श्रावणी सोमवार को बारिश के बीच शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.