हमीरपुर, जुलाई 7 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को दो अलग-अलग मुद्दों को लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन किया। अयोध्या में रामलला मंदिर में चंदा चोरी प्रकरण में कांग्रेसियों ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकालकर रहुनियां धर्मशाला के हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ कर भाजपाइयों की सद्बुद्धि को लेकर प्रार्थना की। उधर, वारंटी के नाम पर दूसरे युवक को उठाकर थाने में यातना देने की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजा। यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्रकरण पर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि यात्राप्रदर्शन की विधि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी की अगुवाई में डॉ.आंबेडकर पार्क में जमा हुए कांग्रेसियों ने सद्बुद्धि पद यात्रा निकाली, जो बस स्टैंड होते हुए रहुनियां धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां कांग्...