Hamirpur News: कव्वालियों की महफिल में झूमे जायरीन, लंगर में उमड़ी भीड़
हमीरपुर, अगस्त 23 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज स्थित हजरत मुख्तार अहमद निजामी के चार दिवसीय सालाना उर्स के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह कुरानख्वानी के बाद दिन में लंगर और चादरपोशी का सिलसिला जारी रहा। वहीं रात में शानदार कव्वाली की महफिल सजी, जिसमें देर रात तक जायरीन और अकीदतमंद कव्वालियों पर झूमते नजर आए। उर्स के दौरान दरगाह पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी। लंगर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। रात में आयोजित कव्वाली की महफिल में कव्वालों ने सूफियाना कलाम और अपने बेहतरीन कलाम पेश कर समां बांध दिया। देर रात तक चली महफिल में मौजूद जायरीन झूमते और दाद देते नजर आए।रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.