हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। डीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, में कर-करेत्तर राजस्व संग्रह एवं विभिन्न विभागों के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें वाणिज्य कर एवं जीएसटी, आबकारी, परिवहन, खनन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, मंडी समितियों तथा भू-राजस्व सहित विभिन्न विभागों की माहवार एवं क्रमिक राजस्व प्राप्ति की विभागवार समीक्षा की गई। निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष कम प्रगति पाए जाने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए राजस्व संग्रह में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश डीएम ने कहा कि सभी संबंधित विभाग प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर राजस्व वसूली में अपेक्षित सुधार लाएं। प्रवर्तन कार्यों को और अ...